संवाददाता : सत्यवान सिंह चौहान
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 16.07.2026 को टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को साथ रहने के लिए राजी किया।
1.प्रथम पक्ष- लाडो पत्नी फिरोज पुत्री असलम निवासी पोसतीखाना थाना जलेसर जनपद एटा।
द्वितीय पक्ष- फिरोज पुत्र शहाबुद्दीन निवासी पंडरी थाना अवागढ़ जनपद एटा।
उक्त की आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी, जिन्हें परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो सभी अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए तैयार हो गए।आज की बैठक में काउंसलर श्रीमती रिचा यादव डॉ अशोक कुमार पुलिस स्टाफ से प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, म0उप0नि0 सुनीता बाई , महिला हेड0का0 प्रीति शर्मा,म0का0 रजनी, म0का0 विनेश मौजूद रहे।




