संवाददाता,राम आशीष सिंह राठौड़
आजमगढ़
*”आजमगढ़: पुलिस से अभद्रता करने पर युवक का शांति भंग में चालान, मारपीट के मामले में हुआ था तलब”*
जनपद के *अतरौलिया थाना क्षेत्र* की *बूढ़नपुर चौकी* पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने युवक का *शांति भंग की धाराओं में चालान* कर दिया है।
*क्या है पूरा मामला?*
पुलिस ने *बूढ़नपुर निवासी ललित कुमार पुत्र स्व. गिरीश पाण्डेय* के खिलाफ यह कार्रवाई की है। ललित को एक *मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए चौकी बुलाया गया था*।
*अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे* और *चौकी इंचार्ज विश्वजीत पाण्डेय* ने बताया कि यह पूरा मामला *कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रायपुर खुरासिन गांव निवासी गिरजा पत्नी रामनाथ* की शिकायत से जुड़ा है।
*मारपीट में गंभीर घायल हुआ युवक*
गिरजा ने पुलिस को सूचना दी थी कि *18 अगस्त 2026* को उनके पुत्र *अंकुश वर्मा* के साथ बूढ़नपुर बाजार से घर लौटते समय *डिग्री कॉलेज मोड़ के पास ललित ने गाली-गलौज और मारपीट* की थी।
अंकुश के परिजनों के अनुसार, उसके *दाहिने पैर का पहले से ऑपरेशन हुआ था और उसमें रॉड पड़ी हुई थी*। मारपीट के दौरान पैर पर चोट लगने से उसकी *हालत गंभीर* हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से *सख्त कार्रवाई की मांग* की थी।
*चौकी में की अभद्रता, हुआ चालान*
इसी शिकायत के संबंध में अतरौलिया पुलिस ने ललित को पूछताछ के लिए *बूढ़नपुर चौकी बुलाया था*। पुलिस का कहना है कि *पूछताछ के दौरान ललित ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया*। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ *शांति भंग का चालान* कर दिया।




