उत्तराखंड: संवाददाता – ईश्वर सिंह के साथ महेंद्र सिंह बिष्ट
देहरादून, 20 अगस्त 2026
आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा 18 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उत्तराखंड में मीडिया संबंधी जिम्मेदारियां पंखुड़ी पाठक को नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर, जबकि प्रकाश मीणा, अरुण अग्रवाल, रितु चौधरी और आदित्य गर्ग को कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है।
AICC के निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर मीडिया एवं संचार से जुड़ी गतिविधियों को संचालित करेंगे।
चुनाव 2027 को देखते हुए इन नियुक्तियों को कांग्रेस के मीडिया तंत्र को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से जनता एवं मीडिया तक पहुंचाने में इन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।




