संवाददाता रामआशीषसह राठौड़
करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत।
स्थानीय थाना क्षेत्र के पंडौली गांव में सोमवार सुबह लगभग 8:00 बजे गोबर की खाद ट्राली में भर रहे युवक प्रतीक शुक्ला उम्र लगभग 35 वर्ष की बगल में गिरे लोहे के पोल में लगे तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। पंडौली गांव निवासी प्रतीक शुक्ला पुत्र सुरेंद्र शुक्ला तीन भाइयों में सबसे बड़े थे जो भाजपा की राजनीति भी करते थे और घर पर खेती-बाड़ी के कार्य में परिवार की मदद करते थे । पूरे परिवार की आय खेती बाड़ी से ही होती थी , आय का अन्य कोई साधन नहीं है | दोनों भाई आज सुबह लगभग 8:00 बजे घर के बगल में रखे गए गोबर की खाद को खेत में डालने के लिए ट्रॉली पर लोड कर रहे थे, इसी दौरान लोहे का पोल जिस पर स्ट्रीट लाइट लगी थी और यह पोल 29 /05/2026 को तेज आंधी की वजह से इसी गोबर की खाद के ऊपर गिर गया था, लेकिन किसी ने उसमें करंट प्रवाहित हो रहा है या नहीं जानने का प्रयत्न ही नहीं किया, संजोग से आज रविवार सुबह जैसे ही प्रतीक शुक्ला ने गोबर के घूर में फावड़ा चलाया बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के लोग जब तक समझ पाए तब तक उनकी मृत्यु हो गई । किसी तरह बिजली बंद कर लोग उनको लेकर अतरौलिया एक निजी अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| इस घटना से घर ही नहीं पूरे गांव और क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया| बहुत ही मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के प्रतीक शुक्ला कि इस तरह से अचानक हुई मृत्यु से पूरा गांव और क्षेत्र स्तब्ध है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है।m




