अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संघ की केशव शाखा ने किया सामूहिक योगाभ्यास

HEALTH

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संघ की केशव शाखा ने किया सामूहिक योगाभ्यास

सरायमीर (आजमगढ़)।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव शाखा, सरायमीर द्वारा प्राथमिक पाठशाला नगर परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुआ। प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को योग के महत्व एवं उसके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है। जो मनुष्य को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जीवनशैली में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। योग के माध्यम से न केवल शरीर निरोग रहता है। बल्कि मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। और आत्मबल में वृद्धि होती है।

इस अवसर पर नगर प्रचारक प्रवेश जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग के माध्यम से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को स्वस्थ एवं सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास करने और योग के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित स्वयंसेवकों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा नियमित रूप से योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। राष्ट्र की उन्नति, समाज के कल्याण एवं विश्व शांति की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।