ब्रेकिंग न्यूज़ आजमगढ़, जिले की मेंहनगर पुलिस ने अपहृत युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त मनोज यादव उर्फ मुरहा पुत्र रामाधार यादव निवासी ग्राम जलालपुर थाना जहानागंज

Agriculture Breaking

संवाददाता रामआशीषसिह राठौड़,हत्या का खुलसा, युवती की हत्या करने वाला मनोज यादव उर्फ मुरहा गिरफ्तार

आजमगढ़ जिले की मेंहनगर पुलिस ने अपहृत युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य अभियुक्त मनोज यादव उर्फ मुरहा पुत्र रामाधार यादव निवासी ग्राम जलालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर बड़ैला ताल क्षेत्र से युवती का कंकाल बरामद करते हुए, मुकदमे में हत्या की धाराओं की बढ़ोत्तरी की है, गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान पीड़िता को अपने साथ ले जाने तथा उसकी हत्या कर शव को बड़ैला ताल क्षेत्र में छिपाने का अपराध स्वीकार किया है। प्रकरण में अन्य तथ्यों की जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है ।
घटना का विवरण
दिनांक 19.06.2026 को वादिनी श्रीमती गीता देवी पत्नी स्व0 रामबदन राजभर निवासी ग्राम नई थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री ममता राजभर उम्र लगभग 24 वर्ष, जो मनोज यादव उर्फ मुरहा पुत्र रामाधार यादव निवासी ग्राम जलालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के सम्पर्क में थी, दिनांक 22.05.2026 की रात्रि लगभग 08 बजे से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किये जाने के बावजूद कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 217/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर घटना में मनोज यादव उर्फ मुरहा की संलिप्तता प्रकाश में आयी। जांच के क्रम में अपहरण की घटना हत्या में परिवर्तित होने के साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 103(1), 238(ख) एवं 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी एवं घटना का अनावरण
दिनांक 20.06.2026 को थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज यादव उर्फ मुरहा पुत्र रामाधार यादव निवासी ग्राम जलालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया