आजमगढ़ मंडल ब्यूरो हेड रामनरायन राय उर्फ बबलू राय की खास रिपोर्ट:
थाने पहुंचे बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, दिल का दौरा पड़ने से मौत थाना परिसर में मची अफरा तफरी
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना परिसर में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार सुरजीपुर निवासी 70 वर्षीय सलीम किसी काम से राजेश यादव के साथ सुबह करीब 9:45 बजे थाने पहुंचे थे। राजेश यादव ने बताया कि दोनों वाहन खड़ा कर बाहर चाय पीने गए थे। करीब 10:15 बजे जब वे वापस थाना परिसर में पहुंचे तो सलीम ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की और पेड़ पकड़कर बैठ गए। कुछ ही देर बाद वह जमीन पर गिर पड़े।
मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के बड़े पुत्र ईशरार ने बताया कि सलीम पहले से हृदय रोग से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




