पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज का छात्र सूर्यदीप प्रजापति यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिला टॉप करने के अलावा यूपी में छठा स्थान प्राप्त किया,

स्थानीय समाचार

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

मेरा पढ़ने का ऐसे कोई ज्यादा टाइट शेड्यूल नहीं होता था। नॉर्मली जैसे सभी बच्चे पढ़ते हैं। वैसे ही मै भी पढता था। कभी ऐसा नहीं लगा कि आप को अलग से पढ़ना है। या मेहनत करनी है। ये तो तय था की मै स्कूल में टॉप करूंगा। पर ये नहीं सोचा था की जिले में भी टॉप कर जाऊंगा। मेरे पिता और मां सब बहुत खुश हैं।’ये कहना वाराणसी के क्वींस कालेज के हाईस्कूल के स्टूडेंट सूर्यदीप प्रजापति का जिन्होंने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 96.83% अंक पाकर पूरे जिले में टॉप किया है। सूर्यदीप के पिता रामबृक्ष प्राइवेट जॉब में हैं और मां रानी देवी हाउस वाईफ हैं। उनके बड़े भाई NEET की तैयारी कर रहे हैं।