संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी।दिनांक 12/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के कुशल नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 152/2026, धारा-305(ए), 331(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त असलम पुत्र मरहूम अल्ला रखा हालपता सुजाबाद थाना रामनगर कमि० वाराणसी और स्थाई निवासी फेस नं0 1 वीडीए कालोनी, चांदमारी, थाना शिवपुर वाराणसी उम्र करीब 40 वर्ष को समय 12.07 बजे, विश्वमित्रनगर कालोनी थाना रामनगर, वाराणसी से गिरफ्तार किया गया तथा 3,50, 160/-रुपये कैश तथा एक अदद मोटरसाइकिल टीवीएस एक्स एल 100 मोपेड व 02 अदद नम्बर प्लेट, एक अदद कीपैड मोबाइल सफेद रंग का तथा एक छल्ले में लगा दो अदद चाबी बरामद हुआ। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटनाक्रम का विवरण- दिनांक 12.07.2026 को रात्रि गश्त व आपरेशन चक्रव्यूह चेकिंग के दौरान रामनगर पुलिस टीम को जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिनके पास चोरी की लूना मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट की विश्वमित्रनगर कालोनी के पीछे खड़ा है कहीं भागने की फिराक में हैं, यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को घेरघार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से कुल 01 अदद चोरी के कीपैड मोबाइल फोन तथा 01 अदद चोरी की लूना मोटरसाइकिल बरामद हुयी व 350160 रुपये बरामद हुआ। अभियुक्त थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 152/2026 धारा 305 (ए)/331 (4) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त है। कारण गिरफ्तारी बताते हुए मौके से गिरफ्तार किया गया अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
पुलिस पूछताछ का विवरणः- अभियुक्त असलम उपरोक्त से पूछताछ में बताया कि एक महीना पहले रामनगर में जनकपुर कालोनी में पहले घुम फिरकर रेकी की एक घर में तालाबन्द था घरवाले बाहर गये थे मैने कालोनी के बाहर गाड़ी खड़ी कर रात में लगभग एक बजे के करीब घुस कर घर में रखे बक्से और अलमारी तोड़ कर सोने चांदी के गहने और 30000 नगद रुपया चोरी किया था। जब पूछा गया कि तुम्हारे साथ और कौन घटना में शामिल था तो बताया कि मैंने अकेले चोरी किया था। जेवर और रुपये के बारे में पूछा तो बताया कि सारे जेवर मैंने एक आदमी को साढ़े चार लाख रुपए में बेच दिया है और जेवर के बारे में बताया कि मैने एक आदमी जो दुर्गावती बिहार में मिला था उसी को चोरी में मिला जेवर दिखाया था उससे साढ़े चार लाख रुपये में तय हुआ उसने अपने किसी आदमी से पैसा मंगवाकर मुझे दिया मैंने उसे सारा गहना दे दिया। उसका नाम क्या है तो उसने बताया कि मैं चोरी के बाद सोने चांदी के जेवर बेचने के लिए दुर्गावती बिहार गया था वहां एक दुकानदार से बातचीत की तो उसने खरीदने से मना कर दिया तभी वहीं पास में एक आदमी मुझे मिला उससे मैने किसी बड़े सुनार के बारे में पूछा तो उसने कहा कि कितना माल है मैं ही खरीद लूंगा उसको मैंने सामान दिखाया साढ़े चार लाख में तय हुआ उसने मुझे एक आदमी से मंगवाकर पैसे दिये मैंने सामान दे दिया उस व्यक्ति का नाम पता मैं नहीं जानता हूं। पैसे के सम्बन्ध में बताया कि लगभग एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और बाकी बचा हुआ पैसा मैने सेमरा में अपने किराए के मकान में छुपा कर रखा है जिसे मैं चलकर बरामद करा सकता हूं। बरामद गाड़ी व कूटरचित नम्बर प्लेट लगाने के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि यह गाड़ी मैंने काफी पहले पाण्डेयपुर पागलखाना अस्पताल के पास से चोरी की थी व मैं इसी गाड़ी से घुम फिरकर रेकी कर चोरी करता हूं कभी नम्बर प्लेट हटा देता हूं कभी दूसरी गाड़ी का नम्बर प्लेट लगा देता हूं। जनकपुर की घटना में भी मैंने इसी गाड़ी का प्रयोग किया था। पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से बरामद चाभी मोबाइल और रुपये के सम्बन्ध में पूछा तो बताया कि ये चाभी मेरे कमरे की है व मोबाइल मेरी है व चोरी में मिले जेवर को बेचने से जो प्राप्त रुपयों में से ही यह पैसे मैं अपने खर्च के लिए रखा हूं।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0129/2015, धारा 41 सीआरपीसी व 411/414 भादवि थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
2. मु0अ0सं0 0445/2016 धारा 380/411 भादवि थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
3. मु0अ0सं0 0345/2017 धारा 379/411/413/414 भादवि0 थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
4. मु0अ0सं0 1270/2018 धारा 379/411 भादवि0 थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।।
5. मु0अ0स0 1314/2018 धारा 379/411 भादवि0 थाना कैण्ट कमि० वाराणसी।
6. मु0अ0सं0 1404/2018 धारा 379/411 भादवि0 थाना कैण्ट कमि० वाराणसी ।।
7. मु0अ0सं0 0321/2018 धारा 379/411/414/420/467/468/471 भादवि0 थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी।
8. मु0अ0सं0 0339/2021 धारा 379/511 भादवि0 थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी।
9. मु0अ0सं0 0790/2019 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना लंका कमि० वाराणसी।
10.मु0अ0सं0 0034/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 380/411/457 भादवि0 थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।11.मु0अ0सं0 0001/2025 गैंगेस्टर एक्ट 1986 थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
12.मु0अ0सं0 0004/2015 धारा 380/411 भादवि0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
13. मु0अ0सं0 0490/2018 धारा 379 भादवि0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
14.मु0अ0सं0 0494/2018 धारा 379 भादवि0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
15.मु0अ0सं00603/2018 धारा 379/411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
16. मु0अ0सं0 0448/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
17.मु0अ0सं0 0021/2024 धारा 380 भादवि0 थाना शिवपुर कमि० वाराणसी।
18. मु0अ0सं0 0561/2018 धारा 379/411/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना मुगलसराय जनपद चंदौली।
19.मु0अ0सं0 0562/2018 धारा 411/413/414/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना मुगलसराय जनपद चंदौली
20. मु0अ0सं0 0564/2018 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चंदौली।
21.मु0अ0सं0 0040/2019 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि० 1986 थाना मुगलसराय जनपद चंदौली।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी। 2. उ0नि0 जय प्रकाश सिंह, थाना रामनगर कमि० वाराणसी। 3. उ0नि0 देवेन्द्र गुप्ता, थाना रामनगर कमि० वाराणसी। 4. उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा, थाना रामनगर कमि० वाराणसी।5. उ0नि0 शिवम सोनी चौकी प्रभारी कस्बा थाना रामनगर कमि० वाराणसी। 6. का0 विपिन कुमार, थाना रामनगर कमि० वाराणसी। 7. का0 पवन कुमार थाना रामनगर कमि० वाराणसी। 8. का0 गौरव भारती थाना रामनगर कमि० वाराणसी। 9. का0 दुर्गा प्रसाद, थाना रामनगर कमि० वाराणसी। 10. रि0का0 विक्की कुमार, थाना रामनगर कमि० वाराणसी




