संवाद दाता:-शमीम हसन
वाराणसी। दिनांक 29/06/2026 आज महानगर समाजवादी पार्टी कार्यालय ललिता सिनेमा हॉल, भेलूपुर में वैश्य शिरोमणि महा दानवीर भामाशाह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप जायसवाल जी (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता ने की।
कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव सोहनलाल चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पारसनाथ जायसवाल जी, प्रदेश सचिव समाजवादी व्यापार सभा रवि जायसवाल व मुरलीधर जायसवाल जी । प्रदेश कार्यकारणी सदस्य समाजवादी पार्टी दिलशाद अहमद डिल्लु, पार्षद दल नेता हारून अंसारी, पार्षद गोविंद वर्मा, मनीष सेठ, कमल सेठ, एसपी सलमान अली, राहुल शर्मा, अरुण गुप्ता, आनंद गुप्ता,, शिव सेठ, रवि वर्मा, आदि सभी सम्मानित समाजवादी पार्टी साथी उपस्थित थे।




