रायपुर गांव स्थित हार्डवेयर की दुकान को ताक पर रखकर चोरों ने लाखों का कीमती लोहे का सामान व नकदी पार कर गए

Social

संवाददाता : गायत्री शुक्ला
उन्नाव पुरवा : सोमवार देर रात पुरवा कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित हार्डवेयर की दुकान को ताक पर रखकर चोरों ने लाखों का कीमती लोहे का सामान व नकदी पार कर गए। सूचना पर पहुँची पुलिस घटनास्थल की जांचकर रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज खांगालने में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गाँव नहर के पास हार्डवेयर की दुकान गांव के ही शरदचन्द्र उर्फ लक्की त्रिपाठी संचालित करते हैं। शरद चन्द्र के मुताबिक रोज की तरह देर शाम करीब 8 बजे दुकान बंदकर घर चले गए। सुबह करीब 5 बजे एक पेपर हॉकर ने घर आकर सूचना दी कि हार्डवेयर दुकान का ताला व शटर टूटा पड़ा है। आनन फानन मौके पर जाकर देखा कि शटर ताला व टूटा शटर के भीतर दुकान में रखा सामान गायब देखकर शन्न रह गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को होने पर ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ जमा रही। वही सूचना पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल कर सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पीड़ित के मुताबिक चोरी हुआ सामान नकदी समेत 2 लाख कीमत है। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया चोरी की घटना का पर्दाफाश शीघ्र किया जाएगा। लगातार चोरियों के बढ़ते ग्राफ से ग्रामीणों दहशत व्याप्त है। बीते 6 अप्रैल 2026 को इसी हार्डवेयर की दुकान से महज 50 मीटर दूरी पर एक जनसेवा केंद्र से 550 वाट के सोलर पैनल चोरी हुए थे जिसका खुलासा पुलिस आज तक नही कर सकी। सिर्फ सीसी टीवी देखकर ही औपचारिकता कर मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
इंसेट – पुलिस की गस्ती पर उठ रहे सवाल……
ग्रामीणों का मानना है कि कुछ समय पहले रायपुर गाँव के पास नहर पर पीआरवी खड़ी रहती थी,लेकिन अब पुलिस के न होने व रात्रि गस्त न होने पर चोरों के हौसले बुलंद है। ग्रामीणों को लगातार हो रही चोरियों से आक्रोश व्याप्त है।