नेशनल खबर 9 सगड़ी से अजमतगढ़ ब्लॉक संवादाता बाबू प्रमोद कुमार सिंह की रिपोर्ट

Uncategorized

नेशनल खबर 9 सगड़ी से अजमतगढ़ ब्लॉक संवादाता बाबू प्रमोद कुमार सिंह की रिपोर्ट

 

सगड़ी, आजमगढ़ ।सेवा ज्योति यात्रा सगड़ी विधानसभा की जीयनपुर के एक स्कूल से निकलकर सैकड़ो बाइक सवार पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष गण, भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं के नेतृत्व में आजमगढ़ शहर में नरौली पहुंची ।

विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक चला रही है ।इसी क्रम में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सेवा ज्योति दिल्ली में प्रज्वलित किया। वहीं से वर्चुवल सम्बोधित भी किया।जिसका सीधा प्रसारण नरौली पर सभी ने देखा सुना।जिसको पूरे जनपद के कार्यकर्तागण सेवा ज्योति यात्रा निकालकर ज्योति यात्रा लेकर नरौली पहुंचे ।इसी क्रम में सगड़ी विधानसभा का भी सेवा ज्योति यात्रा निकाली और बनकट,सगड़ी तहसील,अनजान सहित होते हुए आजमगढ़ शहर में पहुंची जहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने बैठकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखा व सफल बनाया। सगड़ी यात्रा के संयोजक दिवाकर सिंह,डां़ओमकार राय, भाजपा नेता टीपू सिंह, वंदना सिंह मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुधीर सिंह ,एसपी व मुकेश सिंह, संतोष जायसवाल ,प्रेमभूषण सिंह ,परितोष जायसवाल, जीतेन्द्र सिंह, बांके यादव ,यश सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।