पुलिस अधीक्षक गाजीपुर अब संभालेंगे बलिया की कमान

Uncategorized

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

डॉ. ईराज राजा बने बलिया के नए एसपी, डॉ. विनय कुमार सिंह संभालेंगे गाजीपुर की कमान

गाजीपुर।

पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार प्रदेश में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसी क्रम में डॉ. नीरज राजा का स्थानांतरण करते हुए उन्हें बलिया का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है।वहीं, डॉ. विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। स्थानांतरण के बाद अब गाजीपुर पुलिस की कमान डॉ. विनय कुमार सिंह संभालेंगे।

पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पुलिस अधीक्षक के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नए पुलिस अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह गाजीपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर किस तरह की रणनीति अपनाते हैं।