खटीमा में अवैध कच्ची शराब पर पुलिस का शिकंजा, 314 पाउच के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Breaking

उत्तराखंड -संवाददाता ईश्वर सिंह, मो -8171876242

ऑपरेशन प्रहार के तहत सत्रहमील पुलिस की कार्रवाई।ऊधम सिंह नगर के खटीमा से बड़ी खबर है। ऑपरेशन प्रहार के तहत सत्रहमील मझौला पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

Oplus_16908288

गश्त के दौरान ग्राम दाह ढाकी क्षेत्र से पुलिस ने दो महिलाओं को कुल 314 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं में गुरचरन कौर के कब्जे से 163 पाउच और परमजीत कौर के कब्जे से 151 पाउच बरामद हुए हैं।पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी सत्रहमील मझौला उपनिरीक्षक किशोर पन्त, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल उमेश जोशी, कांस्टेबल जगदीश सिंह और महिला होमगार्ड सोनी शामिल रहे।