संवाददाता-अमित चतुर्वेदी
उन्नाव जनपद की पौराणिक सई नदी के बढ़ते जलस्तर ने निकटवर्ती इलाके में आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है तो वहीं एक वीडियो हिलौली ब्लाक के करदहा से निकल कर सामने आया है जिसमें कुछ लोग चहलकदमी कर आनन्द की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं! वैसे भी कहा गया है जल ही जीवन है और यहां तक इसी जल में जलक्रीड़ा हेतु लोग महंगे-महंगे स्वीमिंगपूलों का इस्तेमाल करते हैं और जलक्रीड़ा का उल्लेख पुराणों आदि में भी मिलता है किन्तु जब वही जल जीवन के लिए संकट बन जाय तो स्थिति भयावाह हो जाती है! ऐसी स्थिति अधिकतर दैवीय आपदा के कारण उत्पन्न होती है!इस दैवीय आपदा से निपटने के लिए सरकार का स्पेशल विभाग है और उसके साथ-साथ दूसरे विभाग भी मदद में जग जाते हैं फिर भी अधिकांशतः स्थिति पर पूरी तरह काबू पाना संभव नहीं है!
ऐसी स्थिति में संयम, सुरक्षा और सहयोग का सहारा लेना अति आवश्यक है हो सके तो लोग एक दूसरे का सहारा बनें और प्रभावी इलाकों के आस-पास जाने से बचें! ऐसी परिस्थिति में स्थानीय और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का भी कर्तव्य है कि अधिक-से-अधिक समय एवं सहयोग पंहुचाने का काम करें क्योंकि जनता की निगाहें और उम्मीद सिर्फ आप पर होती है!




