बहराइच संवाददाता कृष्ण चंद्र शुक्ला
बहराइच: मटेरा इलाके के गौरा धनौली गांव में गुरूवार सुबह विधालय जा रहे छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बालक गंभीर रूप से घायल हो गया
दुर्घटना होते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया । घायल छात्र को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।
मटेरा थाने के गौरा धनौली के निवासी 6 वर्षीय परमजोत सिंह उर्फ विनय सिंह पुत्र सतवंत सिंह निहालपुरवा के गुरू नानक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ रहा हैं । वह गुरुवार सुबह नौ बजे स्कूल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बालक को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया । दुर्घटना होते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़े । बालक को वाहन पर लादकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।एसएचओ मनोज कुमार सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा ।




