फुलवरिया गेट नंबर-5C के पास रेलवे लाइन किनारे बदहाल रास्ता, राहगीरों और स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी

Breaking स्थानीय समाचार

संवाद दाता:-ज्ञानदीप मिश्रा 

वाराणसी। दिनांक 10 सितंबर 2026 को फुलवरिया गेट नंबर-5C के पास रेलवे लाइन किनारे स्थित रास्ते की बदहाल स्थिति सामने आई। रास्ता काफी समय से खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सतह के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें प्रतिदिन इसी रास्ते से स्कूल आना-जाना पड़ता है। खराब रास्ते के कारण बच्चों को संभलकर चलना पड़ता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

वहीं, इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले राहगीरों और आसपास के लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द रास्ते की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते रास्ते को ठीक नहीं कराया गया तो बारिश या अन्य मौसम में समस्या और बढ़ सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर फुलवरिया गेट नंबर-5C, रेलवे लाइन किनारे वाले रास्ते की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।