शादी का झांसा देकर तीन साल तक बनाया शारीरिक संबंध, शादी से मुकरा तो दी जान से मारने की धमकी, पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, परसरामपुर पुलिस ने 24 घंटे में वांछित आरोपी को दबोचा

CRIME

संवाददाता : धीरेन्द्र पाण्डेय
बस्ती। शादी का झांसा देकर करीब तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर परसरामपुर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज की और महज 24 घंटे के भीतर मामले में वांछित आरोपी रवींद्र मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को ग्राम कोहराए रतनपुर मोड़ के पास से हिरासत में लिया गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि जब पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी कथित तौर पर शादी से मुकर गया। इतना ही नहीं, शिकायत करने की बात कहने पर उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परसरामपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 69 और 351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।