संवाददाता : वसीम खान
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। नगर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आयज़ल हेल्थ केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ आज दिनांक 30.08.2026, दिन रविवार को सादगीपूर्ण तरीके से किया गया। अस्पताल के खुलने से क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है।
अस्पताल में डॉ. शहनवाज़ अहमद (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन), डॉ. अनमोल प्रकाश सिंह, डॉ. खुर्शीद तथा डॉ. मोहम्मद यासिर अंसारी (डेंटल सर्जन) अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल के प्रोपराइटर डॉ. खुर्शीद ने बताया कि लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। मुहम्मदाबाद गोहना में इस अस्पताल का शुभारंभ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बेहतर और सराहनीय कदम माना जा रहा है।
प्रोपराइटर: डॉ. खुर्शीद
मोबाइल: 7985649185




