ऑपरेशन चक्रव्यह” के तहत चेकिंग के दौरान थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी।दिनांक 06/07/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जैतपुरा द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0155/2026, धारा 103 (1) BNS व 3(2)(v) SC/ST ACT थाना जैतपुरा, कमिश्ररेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त मोनू उर्फ आनन्द श्रीवास्तव पुत्र नन्हे लाल निवासी J35/133 नक्खीघाट, थाना जैतपुरा वाराणसी को समय करीब 12.15 PM बजे वरुणा कॉरिडोर नक्खीघाट से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण- मुकदमा वादिनी द्वारा दिनांक 05/07/2026 को थाना जैतपुरा में सूचना दी गयी कि उसके पति धीरज सरोज उम्र करीब 30 वर्ष को उसके दोस्त मोनू उर्फ आनन्द श्रीवास्तव द्वारा शराब पिलाकर पुल के नीचे गहरे पानी में धक्का देकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण – मोनू उर्फ आनन्द श्रीवास्तव पुत्र नन्हे लाल निवासी नक्खीघाट, थाना जैतपुरा वाराणसी।

आपराधिक इतिहास – मु0अ0सं0-0155/2026, धारा- 103 (1) BNS व 3 (2) (v) SC/ST ACT थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम-

1. श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी। 2. हे0का0 कुलदीप सिंह थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।3. का0 विपिन मिश्रा थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी।