चम्पावत से बड़ी खबर -चम्पावत में 30 मीटर पुल को मंजूरी

Breaking

उत्तराखंड: लोहाघाट. संवाददाता – ईश्वर सिंह के साथ महेंद्र सिंह बिष्ट की ख़ास रिपोर्ट..

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा को धरातल पर उतारते हुए चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। मैरोली-कैरोली मोटर मार्ग पर रतिया नदी में 30 मीटर स्पान सेतु के निर्माण के लिए शासन ने 237.96 लाख रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में मैरोली-कैरोली मोटर मार्ग के किलोमीटर 2 पर रतिया नदी में 30 मीटर लंबे सेतु का निर्माण होना है। उत्तराखण्ड शासन ने इसके लिए 2 करोड़ 37 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति जारी कर दी है। इस पुल के बनने से लोहाघाट क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी बरसात के दिनों में रतिया नदी में पानी बढ़ने से आवाजाही ठप हो जाती है। स्कूली बच्चों, किसानों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुल बनने के बाद साल भर सुगम आवागमन हो सकेगा।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि संबंधित विभाग को जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले में सड़क और पुलों की अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है और स्वीकृत परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।