पौधारोपण के नाम पर व्यापक फर्जीवाड़ा

Breaking

जखनियां ब्लाक अंतर्गत वृक्षारोपण के नाम पर बौद्ध एक भी नहीं लगे जे ई और सचिव सहमति से भुगतान


जखनिया गाजीपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर जिलाधिकारी तक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाने का संदेश दे रहे हैं वही जमीनी स्तर पर अगर ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतो की जांच कराई जाए तो हकीकत सामने आएगी अधिकतर ग्राम पंचायतो में पेड़ लगाए ही नहीं गए लेकिन वृक्षारोपण की फाइल बनाकर उसका एमबी व भुगतान आसानी से किया जा रहा है जिसकी जांच करने वाला न तो ब्लाक पर कोई अधिकारी हैं न ही जिला स्तर पर ही कोई जांच की जा रही है जिससे लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है एक माह पहले मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायतो को 300 पौधे दिए गए थे लेकिन कहीं भी पेड़ नहीं लगाए गए लेकिन भुगतान कराया जा रहा है वहीं इस समय सभी ग्राम पंचायतो को 1600 पौधे वन विभाग द्वारा दिए जा रहे हैं जिसका भुगतान अलग से किया जाएगा कई ग्राम प्रधानों से पूछने पर उन्होंने बताया कि इसके पहले जो पौधे दिए गए थे वह गर्मी की वजह से सूख गए इस बार जो पौधे दिए जा रहे हैं उनको लगवाने की कोशिश की जाएगी वृक्षारोपण की फाइल का पेमेंट तकरीबन 30 से ₹40 हजार का होता है जबकि मजदूरों द्वारा पेड़ लगवाने में ही सारा पैसा खर्च हो जाता है इसलिए लोग बिना पेड़ लगवाए ही जेई व सचिव को कमीशन देकर कागजों में पेड़ लगवा दे रहे हैं