रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
थानाक्षेत्र रामनगर के अंतर्गत केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग के सामने स्थित आमिर जलपान गृह पर चाय पी रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब बहराइच से लखनऊ की ओर जा रही कार संख्या UP 43 AT 2982 अनियंत्रित होकर दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति से जा टकराई। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सब्बीर अहमद (50) पुत्र वशीर अहमद, निवासी मोहल्ला रामनगर-3 को स्थानीय लोगों ने संभाला और घटना की सूचना उनके पुत्र नूर आलम को दी। नूर आलम उन्हें तत्काल इलाज के लिए पहले रामनगर के एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन वहां उपस्थित डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। फिर उन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




