छतवारा अंतर्गत पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले चार लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

CRIME

संवाददाता : मनोज दुबे 
आजमगढ़ जिले के थाना सिधारी अंतर्गत छतवारा ग्राम सभा में पुस्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा कर बेचने का एक मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चलें कि फैजान खान निवासी छतवारा की पुस्तैनी जमीन पर मनबढ़ व दबंग किस्म के चार लोगों ने फर्जी तरीके से कब्जा कर बेचने का प्रयास कर रहे थे। जब इसकी सूचना मिली तो फैजान खान मौके पर अपनी जमीन की निगरानी करने पहुंचे जहाँ पर विमलेश यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी हुसैनगंज, विनोद यादव निवासी छतवारा, अनिल यादव निवासी सादी सराय एवं शेर बहादुर सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी मैनुद्दीनपुर जहानागंज ने प्लानिंग के तहत फर्जी तरीके से जमीन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब भूमि स्वामी ने विरोध करते हुए कहा तो चारो लोगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिए जिसकी वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया । वही घटना से घबराए पीड़ित ने लिखित शिकायत थाना सिधारी पर दिया तो थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच पड़ताल करने के उपरांत लोगों का 3 दिन तक इंतजार किया एवं बात समझने का प्रयास किया लेकिन भू माफिया किस्म के लोग थाना पर नही आये । थाना अध्यक्ष ने चारो आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व में भी थाना शिधारी में विमलेश कुमार यादव एवं शेर बहादुर सिंह पर जमीन की धोखाधड़ी एवं फ्रॉड के मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । अपराधी चाहे जमीन का मामला हो या किसी भी प्रकार का अपराध करने का प्रशासन से बच नहीं पाएगा, जनपद आजमगढ़ में अपराधियों, दलालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी भयउक्त वातावरण पैदा करने वाला आजमगढ़ पुलिस से बच नहीं पाएगा