संवाददाता : मोनू भारती
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा महोदया के निर्देशानुसार भारतीय भाषा-ग्रीष्मकालीन शिविर (2026)’ का आयोजन करना है। उक्त संदर्भित पत्र में उल्लिखित है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत की भाषायी विविधताओं का सम्मान करते हुये बहुभाषाबाद को बढ़ावा देती है। उक्त पत्र द्वारा गत वर्ष की भांति विद्यालयों में भारतीय भाषा ‘ग्रीष्मकालीन शिविर 2020’ के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त ग्रीष्मकालीन शिविर का समय स्थानीय आवश्यकताओं एवं शैक्षिक कैलेण्डर के अनुसार निर्धारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त पत्र द्वारा अवगत कराया गया है कि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन शिविर के अन्तर्गत भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language-15L) को एक नये आकर्षण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं RPWD Act 2016 के अंतर्गत मानकीकृत Indian Sign Language पर बल दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के उक्त संदर्भित पत्र द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि कि भारत सरकार द्वारा दिनांक 13 गई. 2026 को ‘भारतीय भाषा-ग्रीष्मकालीन शिविर (2026)’ का शुभारम्भ किया जायेगा। छात्र/छात्राओं को अपनी पसन्द की एक और भारतीय भाषा सीखने को लिये प्रोत्साहित करना, छात्र-छात्राओं में बहुभाषावाद को आनन्दमय एवं आकर्षक तरीको से सीखने के लिये बढ़ावा देना, छात्र-छात्राओं को उनकी मातृभाषा के अतिरिक्त उनकी पसन्द की किसी अन्य भारतीय भाषा में बुनियादी बातचीत संबंधी कौशल प्राप्त करने में सक्षम बनाना, Indian Sign Language के माध्यम से भाषा में समावेशिता को बढ़ावा देना, भाषा सीखने के माध्यम से आपसी सम्मान, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना, बच्चों द्वारा आत्म-परिचय, शब्दावली निर्माण, वास्तविक जीवन में बातचीत का अभ्यास, संस्कृति की सराहना, प्रोत्साहन एवं आत्म विश्वास उत्पन्न करना इसके मुख्य उद्देश्यों में सम्मिलित है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के कम में ‘भारतीय भाषा-ग्रीष्मकालीन शिविर (2026)’ के आयोजन के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है कि सभी परिषदीय विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय इस ग्रीष्मकालीन शिविर के लिए कम से कम दो घंटे का समय अवश्य निकालेंगे। उक्त के क्रम में आदरणीय, यशस्वी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय एवं विकासखण्ड मुहम्मदाबाद गोहना के कर्मठ खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक-13-05-2026 को प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में इस कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई। जिसमें बच्चों ने प्रथम दिवस की थीम के अनुसार अपना कल्पनातीत और शानदार तथा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि विद्यालय के शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बहुत ही कम समय में अपनी भूमिकाओं को बड़े ही सफलतापूर्वक अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर एसआरजी संजय कुमार तिवारी, शगुफ्ता परवीन, संजय ,यादव, शाइस्ता परवीन, ट्विंकल, सुनीता यादव, शहनाज बानो, शशिकला यादव, शेषनाथ यादव आदि शिक्षक/शिक्षिका एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य उपस्थित रहे।




