संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तागण 1. मो० रजा पुत्र अब्दुल कासिम निवासी मक्दुम बाबा बजरडीहा थाना भेलुपूर जिला वाराणसी उम्र- 23 वर्ष 2. आरिफ जमाल उर्फ पुत्तन पुत्र मो० समीम निवासी मक्दुम बाबा बजरडीहा थाना भेलुपूर जिला वाराणसी उम्र-21 वर्ष को 02 ई-रिक्शा वाहन के साथ दिनांक 13.02.2026 को आरपीएफ कालोनी गेट नं0-02 के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के संबंध में थाना भेलूपुर पर मु०अ०सं० 0092/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण:-दिनांक 11/02/2026 को आवेदक द्वारा वादी मुकदमा की तीन पहिया वाहन UP65 MT 8284 बैटरी रिक्शा को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भेलूपुर पर मु0अ0सं0 0092/2026 धारा 303(2) बी०एन०एस० में अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 13.02.2026 को आरपीएफ कालोनी गेट नं0-02 के पास से 02 अभियुक्तगण 1. मो० रजा पुत्र अब्दुल कासिम निवासी मक्दुम बाबा बजरडीहा थाना भेलुपूर जिला वाराणसी उम्र 23 वर्ष 2. आरिफ जमाल उर्फ पुत्तन पुत्र मो० समीम निवासी मक्दुम बाबा बजरडीहा थाना भेलुपूर जिला वाराणसी उम्र-21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. मो0 रजा पुत्र अब्दुल कासिम निवासी मक्दुम बाबा बजरडीहा थाना भेलुपूर जिला वाराणसी उम्र- 23 वर्ष। 2. आरिफ जमाल उर्फ पुत्तन पुत्र मो० समीम निवासी मक्दुम बाबा बजरडीहा थाना भेलुपूर जिला वाराणसी उम्र-21 वर्ष।
अपराधिक इतिहास (अभियुक्त मो० रजा)
1. मु0अ0सं0-0092/2026 धारा 303 (2) बी0एन0एस० थाना भेलूपुर वाराणसी। 2. मु0अ0सं0-0209/2023 धारा 379, 411 भादवि थाना जैतपुरा वाराणसी। 3. मु0अ0सं0-0346/2020 धारा 379, 411 भादवि थाना रोहनिया वाराणसी। 4. मु0अ0सं0-0213/2019 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना लोहता वाराणसी।
अपराधिक इतिहास (अभियुक्त आरिफ जमाल उर्फ पुत्तन)
1. मु0अ0सं0 0092/2026 धारा 303 (2) बी0एन0एस० थाना भेलूपुर वाराणसी। 2. मु0अ0सं0 0001/2024 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना भेलूपुर वाराणसी। 3. मु0अ0सं0 0025/2023 धारा 379, 411 भादवि थाना दशाश्वमेध वाराणसी। 4. मु0अ0सं0 0028/2024 धारा 379, 411 भादवि थाना रामनगर वाराणसी। 5. मु0अ0सं0 0030/2024 धारा 22, 8 एनडीपीएस एक्ट थाना रामनगर वाराणसी।
बरामदगी का विवरण- 02 ई-रिक्शा वाहन।
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 2. उ0नि0 नितेश कुमार चौकी प्रभारी महमूरगंज थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 3. उ0नि0 किशन सोनी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 4. उ0नि0 सूर्यभान थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 5. उ0नि0 पवन कुमार पाण्डेय थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 6. हे0का0 मनोज यादव थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 7. कां0 सूरज कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी। 8. कां० संदीप कुमार थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।




