संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्ररेट द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गुमशुदा की बरामदगी के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त, चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 13/02/2026 को थाना सिगरा पर पंजीकृत गुमशुदगी संख्या 0084/2025 से सम्बन्धित गुमशुदा जो अपनी बहन के घर से नाराज होकर कही चले जाने के सम्बन्ध पंजीकृत कराया गया था उक्त गुमशुदा के गुमशुदा द्वारा प्रयोग किये जा रहे मोबाइल नम्बर का लोकेशन सर्विलांस सेल के माध्यम से प्राप्त कर गुमशुदगी की पतारसी सुरागरसी हेतु प्रभारी निरीक्षक सिगरा द्वारा उ०नि० श्री दुर्गा प्रसाद व म०उ०नि० डाली साहू को बिहार राज्य हेतु प्रस्थान किया गया और उपरोक्त लोग थाने से प्रस्थान कर जनपद सीतामढी बिहार के थाना सुसंड क्षेत्र में गुमशुदा की सहेली के घर पहुँचे तो गुमशुदा मौजूद मिली जिससे पूछताछ के बाद सकुशल वापस थाना सिगरा पर लाया गया। परिजनो/शिकायतकर्ता को सूचित कर थाना सिगरा पर बुलाकर गुमशुदा को सकुशल उनको सुपुर्द किया गया। गुमशुदा महिला को पाकर परिजन बहुत खुश हुए व उनके द्वारा सिगरा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 2. उ0नि0 श्री दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी। 3. उ0नि0 डाली साहू थाना सिगरा कमिश्ररेट वाराणसी




