दूरदर्शन पर सूबेदार स्नेही के प्रस्तुति से जिले में खुशी की लहर

स्थानीय समाचार

संवाद दाता:-अजीत मोदनवाल 

गाजीपुर। सादात कटया निवासी सूबेदार स्नेही की दूरदर्शन पर दिनांक 22 जुलाई 2026 को गीत का प्रसारण तथा दिनांक 23 जुलाई 2026 को “कवि सम्मेलन” में काव्य पाठ की प्रस्तुति से जिले में खुशियों की लहर छा गई है।

सूबेदार स्नेही ने अपने शानदार प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया है। हर गली हर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है । बिजहरी गांव के राजन तिवारी ने कहा कि सूबेदार सनेही ने जिले का नाम रोशन किया है। बूढ़नपुर के डॉ० अवधेश, कटया के कन्हैया मास्टर तथा रमेश सिंह यादव प्रधान, बहरियाबाद के श्यामनारायण बड़ागांव के रमेश मास्टर डॉ० सीपी राम, सादात के इंजी० सभाजीत यादव, डॉ० कमलेश, डॉ० विंध्याचल, बृहस्पति पासवान (बाबा प्रेस), राजापुर के मुंद्रिका मास्टर, तालगांव के निरहू जी, डॉ० नंदलाल भारती, भुड़कुड़ा के आलोक रंजन ने सूबेदार स्नेही के गीतों एवं कविताओं को खूब सराहा तथा लोगों ने भविष्य में इसी की प्रस्तुति एवं इनके स्वस्थ जीवन की मंगल कामना किया है।