रायबरेली
NK9 संवाददाता
वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्राम पंचायत वैती में पौधरोपण, विधायक श्याम सुंदर भारती ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
शिवगढ़ (रायबरेली)। वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को विकासखंड शिवगढ़ की ग्राम पंचायत वैती में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती एवं वन विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि वृक्षारोपण करना हम सभी की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जानकी शरण जायसवाल, उदयराज मौर्य, वाहिद अली, जगजीवन भारती, क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रमजीत, बछरावां के रोशन लाल, वन दरोगा श्याम बाबू, बीट प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।




