सगड़ी आजमगढ़
संवाददाता : रिंकू सिंह
आज़मगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत युवा पियर्स एजुकेटर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें जिला अस्पताल से युवा काउंसलर सुनील कुमार मालवीय तथा जिला महिला अस्पताल से किशोरी काउंसलर मधुबाला यादव ने पियर्स एजुकेटर्स का प्री टेस्ट लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया । प्रशिक्षण पश्चात पोस्ट टेस्ट लेकर चयनित पियर्स एजुकेटर्स को बैग का वितरण किया गया ।
महाविद्यालय के सहप्राचार्य प्रोफेसर कैलाश नाथ गुप्त के कर कमलों द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पियर्स एजुकेटर्स को पुरस्कृत किया गया । प्रथम पुरस्कार विजेता पियर्स एजुकेटर्स सपना प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार अंशु साहनी, तृतीय पुरस्कार दिव्या कुमारी, चतुर्थ पुरस्कार नीतू राजभर और पंचम पुरस्कार आशुतोष नारायण चौरसिया को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश कुमार यादव विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग के धन्यवाद भाषण से हुआ ।




