थाना चितईपुर पुलिस द्वारा चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार , चोरी का CCTV कैमरा बरामद

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक 07/05/2026 सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर पोखरे के पास से मु0अ0सं0 96/2026 धारा 303(2),351(2),352,324(2) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त विनोद यादव पुत्र निरंजन यादव निवासी सुसुवाही विश्वकर्मा नगर कालोनी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष को नासिरपुर रोड पर गौतम नगर कालोनी मोड के पास से गिरफ्तार करते हुये चोरी किया गया 01 CCTV कैमरा बरामद किया गया । अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरणः- दिनांक 20.04.2026 को वादी द्वारा विनोद यादव पुत्र निरंजन यादव निवासी विश्वकर्मा नगर, सुसुवाही वाराणसी के विरुद्ध वादी के पैतृक प्लाट पर सुरक्षा हेतु लगाया गया CCTV कैमरा तोड़कर चोरी करने के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पर मु0अ0सं0- 96/2026 धारा- 303(2),351(2),352,324(2) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। मुकदमे से संबंधित चोरी की घटना का थाना चितईपुर पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए दिनांक 07.05.2026 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर बताए हुए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर अभियुक्त को विनोद यादव पुत्र निरंजन यादव निवासी सुसुवाही विश्वकर्मा नगर कालोनी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी किया गया 01 CCTV कैमरा बरामद किया गया ।

पंजीकृत मुकदमा/ अपराधिक इतिहास –

मु0अ0सं0 0096/2026 धारा 303(2),351(2),352,324(2) बी0एन0एस0 व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी। मु0अ0सं0 0059/2025 धारा 191(2), 351(2) थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – विनोद यादव पुत्र निरंजन यादव निवासी सुसुवाही विश्वकर्मा नगर कालोनी थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

प्र0नि0 राकेश कुमार गौतम थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 राकेश सिंह थाना चितईपुर कमि0 वाराणसी । उ0नि0 अवनीश कुमार थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी । का0 कपिल देव थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।का0 अनिल कुमार यादव थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी