पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग। संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

CRIME

पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले की भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने की कड़ी निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

रसड़ा (बलिया)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तहसील इकाई, रसड़ा की एक आवश्यक बैठक बुधवार को दैनिक भास्कर कार्यालय, रसड़ा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रवि आर्य ने की।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन सिंह पर हुए कथित जानलेवा हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया कि यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पत्रकारिता की निष्पक्षता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।
बैठक में उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग की गई कि घटना की निष्पक्ष, गहन और त्वरित जांच कराते हुए सभी आरोपियों एवं साजिशकर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
पत्रकार महासंघ ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा संगठन की एकता और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। प्रस्ताव पर तहसील अध्यक्ष रवि आर्य, उपाध्यक्ष उमाकांत विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष अख्तर जमील,महामंत्री सुमित गुप्ता, विनोद कुमार शर्मा, सुरेशचंद्र जायसवाल, नसीम बोल्डर, आशीष सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए पत्रकारों पर हमले की घोर निंदा की।