संवाददाता : गायत्री शुक्ला
मौरावां । विकास खंड पुरवा की भिटौली ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार ग्राम वासियों ने बताया कि पंचायत भवन सामुदायिक शौचालय कभी खुलता ही नहीं सोचने वाली बात है कि सरकार ने लाखों रुपए लगाकर पंचायत भवन बनवाया था कि गांव की जनता के काम गांव में ही होंगे पंचायत भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया इन आधुनिक यंत्रों को संचालित करने के आपरेटर नियुक्त किए गए ग्रामीणों को हर सुविधा का लाभ इन पंचायत भवनो से मिल सके ताकि ग्रामीणों को ब्लॉक तहसील के चक्कर न लगाने पड़े, परन्तु कुछ सरकार विरोधी सरकार की योजनाओं को ग्रहण लगा रहे हैं,पंचायत में ताला लगाकर कम्प्यूटर आदि उपकरण अन्य स्थान पर रखकर इनसे निजी व्यवसाय किया जाता है। ग्राम वासी ने बताया कि ग्राम पंचायत के कंप्यूटर बाजार में दुकान लगा कर बैठे हैं जो की कागज वहीं से बनाते हैं विजय गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सामुदायिक शौचालय बाजार के अंदर इसीलिए बनवाया गया था कि लगातार खुले मगर वह खुलता ही नहीं है एक नाले का निर्माण कराया गया था लगभग ढाई लाख रुपए निकल गए नाले का निर्माण पूरा नही कराया गया ,इस सम्बन्ध में नाले की जानकारी सचिव अशोक से ली गई उन्होंने बताया की लगभग नाले का निर्माण पुरा है पंचायत भवन खुलता है सामुदायिक शौचालय खुलता है आखिर बात किसकी मानी जाए ग्राम वासियों की या सचिव की यह जांच का विषय है जब इसकी जानकारी प्रधान से ली गई प्रधान ने वही बात बताई जो सचिवअशोक ने बताया, कूड़ा निस्तारण केन्द्र बगैर प्रयोग के ही कूड़ा बन रहे हैं इनका उपयोग न किये जाने कूड़ा निस्तारण केन्द्र खुद निस्तारण हुए जा रहे हैं।जो जांच का विषय बनें हुए है, अधिकारियों की क्षेत्र में आवक न होने का ही नतीजा साबित हो रहे कूड़ा निस्तारण केन्द्र।पुरवा विकास खंड की लगभग सभी ग्राम पंचायत के कूड़ा निस्तारण केन्द्रों का यही हाल है जिनका किसी प्रकार का उपयोग नही हो रहा है। कूड़ा निस्तारण केन्द्र बनवाये लगभग दो वर्ष का समय हो गया परन्तु किसी प्रकार का निस्तारण नहीं , किसी केन्द्र में भैंस बांधी जाती है किसी ग्राम पंचायत में आदमी रहते हैं सोचने वाली बात है लाखों रुपए सरकार के किस तरीके पानी में बहाया जा रहा है जब इसके विषय में खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच का विषय है जांच कराई जाएगी और बताया कि अगर आपको ज्यादा जानकारी चाहिए तो पंचायत सहायक से जानकारी ले लें।




