संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 23/06/2026 सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में,थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू राम उर्फ कल्लू पुत्र भोला राम निवासी प्लाट नम्बर 286 कोनिया थाना आदमपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को वाराणसी कैण्ट स्टेशन से गिरफ्तार कर पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद किया गया ।
घटना का विवरणः- प्रार्थी द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया है कि 03 मई 2026 को उसकी बेटी को पड़ोस के रहने वाले सोनू कुमार उर्फ कल्लू के द्वारा बहला- फुसला कर कहीं लेकर चला गया है जिसको लेकर हम अपने आसपास पड़ोस व रिश्तेदारों के यहां काफी खोजें परंतु मेरी बेटी का कोई पता नहीं चला मेरी बेटी और कल्लू पहले से ही एक दूसरे को जानते थे एवं पड़ोस में ही लगे एक कैमरे के द्वारा मुझे ज्ञात हुआ कि कल्लू के द्वारा ही मेरी बेटी को फुसला कर लेकर जाया गया है। मैं काफी डरा एवं सहमा हुआ हूं कि मेरी बेटी के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आदमपुर पर मु0अ00सं0- 85/2026 धारा 137(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त सोनू राम उर्फ कल्लू पुत्र भोला राम निवासी कोनिया थाना आदमपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक- 23.06.2026 को वाराणसी कैण्ट स्टेशन से गिरफ्तार किया गया ।
संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-085/2026 धारा 137(2)बीएनएस थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: –सोनू राम उर्फ कल्लू पुत्र भोला राम निवासी कोनिया थाना आदमपुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष
बरामदगी का विवरणः- नाबालिग पीड़िता/अपहृता उम्र करीब 17 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम : –
श्री विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उप निरीक्षक उमाशंकर थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । उप निरीक्षक अखिल सिह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।रिक्रूट आरक्षी सत्येन्द्र राजपूत थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी । रिक्रूट महिला आरक्षी आंचल गुप्ता थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी




