संवाद दाता:-सलीम जावेद
वाराणसी। दिनांक 23/06/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर थाना चेतंगज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 155/2026 धारा – 305(a) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त हिमांशु गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी चौरहट थाना मुगलसराय चंदौली उम्र 19 वर्ष को मोहल्ला चौरहट थाना मुगलसराय चंदौली से दिनांक 22.06.2026 को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरणः-दिनांक 20.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना चेतगंज पर प्रतिवादी हिमांशु गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी चौरहट थाना मुगलसराय चंदौली के द्वारा वादी के दुकान के काउण्टर से दो लाख रूपये चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध प्रार्थना पत्र दिया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चेतंगज पर मु0अ0सं0- 155/2026 धारा – 305(a) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज से शिनाख्त करते हुए व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्त हिमांशु गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी चौरहट थाना मुगलसराय चंदौली उम्र 19 वर्ष को मोहल्ला चौरहट थाना मुगलसराय चंदौली से दिनांक 22.06.2026 को गिरफ्तार कर थाना चेतगंज पर लाया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण– हिमांशु गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी चौरहट थाना मुगलसराय चंदौली उम्र करीब 19 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण– चोरी का पैसा 6350/- रूपये नगद व 60,000/- रू0 का एप्पल मोबाइल क्रय करने की रशीद ।
संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-155/2026 धारा – 305(a) बीएनएस थाना चेतगंज जनपद वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
प्र0नि0 श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 श्री विकास कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी पानदरीबा थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। उ0नि0 श्री सूरज कुमार शाह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी। का0 प्रदीप कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।




