रामनगर क्षेत्र में नहीं थम रहा हरे पेड़ों की कटान

स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी संवाददाता)

 

थाना क्षेत्र रामनगर में हरे पेड़ों की अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र में वन माफियाओं द्वारा लगातार पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

 

मंगलवार दोपहर ग्राम पंचायत सिलौटा में दो नीम तथा एक बबूल के पेड़ की कटान किए जाने का मामला सामने आया है।

 

 

 

 

 

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर हमारे संवाददाता ने प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) आकाश बधावन से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि अवैध कटान की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में लगातार हो रही पेड़ों की कटान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई न होने से वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब देखना यह होगा कि वन विभाग इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और अवैध कटान पर अंकुश लगाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।