सगड़ी आजमगढ
संवाददाता : रिंकू सिंह
आजमगढ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के एन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर में पांच दिवसीय बी एड सत्र 2022–23 स्काउट गाइड शिविर का मंगलवार को समापन हो गया छात्र-छात्राओं ने शिविर में विभिन्न कार्यक्रमों से स्काउट गाइड का समापन किया। स्काउट गाइडों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । जिसमे स्वागत गीत,स्काउट गीत,झंडा गीत,एव देश भक्ति गीत,सरहद पर सेना का जवान नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान सभी अतिथियों को माल्यार्पण करते हुए स्मृतीचिंह एव अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पाक कला सहित टेंट का निर्माण ब्रिज का निर्माण टोलियों का निर्माण गांठ बांधना आदि कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को स्काउट गाइड कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह एवं रामनिवास यादव द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा प्रशिक्षित किया गया।शिविर का आयोजन 27 जनवरी से 31 जनवरी तक कालेज परिषर में किया गया जहाँ कुल आठ टोलियों में कल्पना चावला,रानी लक्ष्मी बाई,झांसी की रानी,मदर टरेसा,इंदिरा गांधी,सरोजनी नायडू,ज्योतिबा फुले,किरण वेदी आदि टोलिया बनाई गई थी। समापन के अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध निर्देशक डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड के द्वारा देश के विभन्न अवसरों पर सामाजिक कार्यो सहित देश की सुरक्षा और विकास में जो योगदान स्काउट गाइड करते है उससे सीख लेकर अनुशासित रहते हुए महती भूमिका का निर्वहन किया जा सकता है।
क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड व्यक्तियों में चरित्र निर्माण के साथ-साथ अनुशासन और जीवन की कला सिखाता है और सामाजिकता के तमाम गुण स्काउट गाइडों में प्रशिक्षण के द्वारा पनपते हैं । यदि स्काउट गाइड 5 दिनों में सीखे गए लक्ष्य बनाकर जीवन में यदि उतारे तो उसे आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। प्राचार्य डॉ गोविंद तिवारी ने कहा की स्काउट गाइड जहां मनुष्य में चरित्र निर्माण के साथ-साथ गांव दूरदराज इलाकों में रहने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक करता है। इस दौरान प्रबन्धक राजबहादुर सिंह,प्राचार्य डॉ गोविंद तिवारी,महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सआदूल जफर अली, डॉ जगदम्बा प्रसाद दुबे, डॉ प्रशांत राय,प्राचार्य प्रोफेसर सुचिता श्रीवास्तव,स्काउट मंडल नौसाद अली सिद्दीकी लोग आदि लोग उपस्थित रहे।




