पीड़िता को बहला फुसला कर धर्मान्तरण कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CRIME

संवाद दाता:-सलीम जावेद

वाराणसी। दिनांक 24/04/2026 सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0- 0151/2026 धारा- 64(1),87,123 बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 थाना सिगरा से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 रुस्तम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गडैया गोसियाना नदेसर, थाना कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 18 वर्ष को श्रीराम काम्पलेक्स के पास थाना सिगरा क्षेत्र से दिनांक 24/04/2026 को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरणः-आवेदक द्वारा अपनी पुत्री की गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र सिगरा थाना में दिनांक 21/04/2026 को दिया था खोजबीन कर प्रार्थी की पुत्री को दिनांक 22/04/2026 रात्रि में सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद प्रार्थी ने अपना गुमशुदा का प्रार्थना पत्र वापस ले लिया । प्रार्थी की पुत्री के साथ जो घटना दिनांक 21/04/26 से अब तक हुयी थी मुझे घर पर अपने माता – पिता से रो रोकर आप बीती बताने लगी, जिसके आधार पर दिनांक 23/04/2026 को परिवारजन द्वारा पुनः तहरीर दिया गया । प्रार्थी की पुत्री ने बताया कि मेरे भाई के विद्यालय छोड़ने के बाद घर चला गया । जिसके बाद मो0 रुस्तम विद्यालय पर आकर मुझे घुमाने के बहाने बहला -फुसलाकर खिला पिलाकर अम्बेडकर नगर ले जाकर एक मजार पर पानी पिलाने के बहाने नशीला पदार्थ पिला दिया और वहाँ पर जबरन मेरी मर्जी के बिना धर्मपरिवर्तन के लिये दबाव बनाने लगा और मेरा नाम बदलकर आफरीन बानो रख दिया और उसी नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर फर्जी तरीके से उसी दिन रुम लेकर मेरे साथ जबरजस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया उसके बाद मैं बेसुध होकर बेहोश हो गयी । अगले दिन मुझसे फर्जी कागजात के आधार पर अम्बेडकर नगर कोर्ट से मेरी पुत्री के मर्जी के बिना कोर्ट मैरिज करने जा रहा था उसी समय शोर मचाने पर एक अधिवक्ता को शक होने पर पूछताछ करने लगे तो उस समय वह झूठ बोलकर भाग गया । जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर मु0अ0स0- 0151/2026 धारा- 64(1),87,123 बीएनएस व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त मो0 रुस्तम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गडैया गोसियाना नदेसर, थाना कैण्ट, कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

श्री संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । उ0नि0 श्री शिवम् चौकी प्रभारी लल्लापुरा थाना सिगरा कमि0 वाराणसी । कां0 अमित कुमार यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । कां0 मन्तोष थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । कां0 गोविन्द कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । कां0 अनिल कुमार पटेल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी