गरीबों के लिए वरदान बनेगा न्यू ओम सोना हॉस्पिटल सर्जिकल सेंटर
जखनिया गाजीपुर
क्षेत्र के गरीब किसान एवं खेत मजदूर को व्यस्त चिकित्सा सुविधा के लिए वाराणसी गाजीपुर का मऊ नहीं जाना पड़ेगा जखनिया में आधुनिक सुविधाओं संयुक्त न्यू ओम सोना हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर का भव्य उद्घाटन 3 अगस्त 2026 को होने वाला है अस्पताल के शुरू होते ही क्षेत्र मैं लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी यहां विशेषज्ञ चिकित्साओं की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर यूके सिंह द्वारा बताया गया कि प्रत्येक दिन विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे सामान्य चिकित्सा के साथ-साथ सर्जरी महिला एवं प्रसूति बाल रोग हड्डी रोग तथा अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी जिससे मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके ग्रामीण क्षेत्र के उपलब्धि के रूप से कमजोर परिवार के लिए यह अस्पताल विशेष रूप से राहत लेकर आएगा अब गंभीर बीमारी या ऑपरेशन के लिए दूर दराज के शहरों में जाने की मजबूरी कम होगी जिससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा क्षेत्र वासियों ने अस्पताल के शुभारंभ को स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे स्थानी लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी और चिकित्सा के अभाव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी विशेष सुविधा के तौर पर 3 अगस्त से 15 अगस्त तक हर्निया बच्चेदानी हाइड्रोसील इत्यादि सभी ऑपरेशन निशुल्क किए जाएंगे इसमें दावा बेड उपचार ऑपरेशन सब फ्री है




