नवागत एसपी ओमवीर सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते सड़क पर उतरे, भारी फोर्स के साथ शहर में किया रूट मार्च,

स्थानीय समाचार

गाजीपुर

संवाददाता: पुनित कुमार त्रिपाठी

खबर गाजीपुर से है जहा जिले की कमान संभालते ही नवागत एसपी ओमवीर सिंह शहर के सड़क पर उतरे । एसपी ओमवीर सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ सदर कोतवाली से रूट मार्च निकाला गया। ये रूट मार्च कोतवाली से शुरू होकर शहर के पुराने जिला अस्पताल, नखास, नवाब साहब फाटक होते हुए पुनः कोतवाली में आ कर समाप्त हुए। इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि रूट मार्च का उद्देश्य

जनता में विश्वास पैदा करने के लिये शहर के मुख्य स्थानों पर रूट मार्च निकाला गया है। रूट मार्च के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की गई है कि पुलिस जनता के लिये ही है।एसपी ने कहा कि रूट मार्च से जहां आमजन को विश्वास होता है कि पुलिस उनके लिये ही है साथ ही इससे आमलोगों से बातचीत करने का भी अवसर मिलता है। रूट मार्च से अपराधियों में भय भी पैदा होता है।