आगामी त्यौहार व जुलूस/कार्यक्रमों के दृष्टिगत श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय द्वारा अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण के साथ जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर पैदल गश्त किया

Breaking EXCLUSIVE

संवाद दाता:-सलीम जावेद 

वाराणसी। दिनांक–17/06/2026 को आगामी मोहर्रम त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा जुलूसों एवं अन्य कार्यक्रमों के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन के दृष्टिगत श्री वैभव बांगर अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली की उपस्थिति में संबंधित थाना, चौकी तथा पी०ए०सी० बल के साथ थाना क्षेत्र जैतपुरा , आदमपुर , कोतवाली में व्यापक पैदल गश्त किया गया ।

पैदल गश्त के दौरान मोहर्रम के जुलूस मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । साथ ही स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में पर्व सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की गई ।
इसके साथ ही ड्यूटी में तैनात अधिकारीगण/कर्मचारीगण को सतर्क एवं सजग रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
“कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आमजन से भी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा करती है।