ब्रेकिंग न्यूज़आजमगढ़।* फूलपुर क्षेत्र के लाहीडीह बाजार और तोवा गांव में बुधवार को बिजली निगम के अधिकारियों ने विजिलेंस टीम के साथ सघन जांच अभियान

Agriculture Breaking

संवाददाता, रामआशीष सिंह राठौड़

 

—

 

विभाग की छापेमारी, 7 पर FIR, 75 कनेक्शन काटे*

 

*आजमगढ़।* फूलपुर क्षेत्र के लाहीडीह बाजार और तोवा गांव में बुधवार को बिजली निगम के अधिकारियों ने विजिलेंस टीम के साथ सघन जांच अभियान चलाया।

 

अधिशासी अभियंता हरीश प्रजापति के नेतृत्व में एसडीओ भूप सिंह व संदीप चंदा ने अवर अभियंताओं के साथ 178 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की।

 

जांच के दौरान 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं बकाया बिल न जमा करने वाले 75 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के दौरान बकायेदारों से 4.50 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। इसके अलावा 17 उपभोक्ताओं का विधा/लोड परिवर्तन भी किया गया।

 

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय से बिल जमा