प्रेस वार्ता में भाजपा नेता ने जताई टिकट की दावेदारी, विपक्ष पर साधा निशाना, मौका मिला तो स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा पर जोर दूंगा

Agriculture स्थानीय समाचार

रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)

 

रविवार को कस्बा रामनगर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल अवस्थी ने 267 विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी जताई।

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र की जनता के सहयोग से रामनगर को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने विरोध किया, जिससे महिलाओं में नाराजगी है। उनका दावा था कि आगामी चुनाव में महिलाएं इसका जवाब देंगी।

उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के मार्गदर्शन में आगे भी जनसेवा के कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर अवधेश मिश्रा, सुनील सिंह, अभिषेक मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, राम आशीष यादव, मनिंदर वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।