रिपोर्ट- नीरज शुक्ला रामनगर बाराबंकी।
रविवार को बुढ़वल रेलवे स्टेशन के यार्ड (किमी 718/46-48) पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान की। मृतक की शिनाख्त उसके छोटे भाई फैजान ने अयान पुत्र अब्दुल कलाम निवासी गांधीनगर नरकटिया, थाना वासी, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
मृतक की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




