रिपोर्ट- नीरज शुक्ला (रामनगर बाराबंकी)
मेडोप्लस क्लिनिक रामनगर के सौजन्य से तथा मेडोप्लस फाउंडेशन के तत्वावधान में व पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अमर नाथ मिश्रा के सहयोग से ग्राम पंचायत गोंदौरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अमर नाथ मिश्रा ने फीता काटकर किया।
स्वास्थ्य शिविर में एमबीबीएस डॉक्टर आदिल गुफरान द्वारा 50 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही ग्रामीणों की आंखों की जांच, बीपी, शुगर, एसपीओ-2, खांसी एवं फेफड़ों की जांच भी नि:शुल्क की गई।
शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर ऐसे शिविरों के आयोजन से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
इस अवसर पर मेडोप्लस की ओर से कंपनी के सीओओ नीरज चंद्रा, कोशिका शर्मा, क्लिनिक स्टाफ इस्तियाक, सुभाष, ज़हूर, कलिंदी सिंह, अंकित मौर्य, दीपक श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, टीम लीडर आराधना, कुंजलता तथा मेडोमित्र अध्या, आरती देवी, सरिता, सुष्मिता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।




