संवाददाता : अभय चंद गुप्ता
सरायमीर (आजमगढ़)। श्रीरामलीला सेवा समिति छोटी अयोध्या सरायमीर की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को श्री काली माता मंदिर शेरवां में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से चककाजी निवासी श्री मिठाई लाल सेठ को समिति का नया कार्यवाहक प्रबंधक चुना। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब श्री मिठाई लाल सेठ ही श्रीरामलीला सेवा समिति सरायमीर के प्रबंधन संबंधी सभी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं समिति की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि सुजीत बरनवाल अब समिति में किसी भी पद पर आसीन नहीं हैं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने तथा आगामी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में समिति के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।




