कब्रिस्तान की बंजर भूमि पर अवैध निर्माण डीएम से शिकायत

स्थानीय समाचार

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी: थाना बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम पंचायत किंतूर में अमरा कटेहरा जानें वाली डामर रोड किनारे बंजर भूमि पर दबंग ने अवैध कब्जा किया। किंतूर निवासी मोहम्मद तसनीम उर्फ चुन्ना पुत्र फकीरे नें डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में ही गाटा संख्या 1453 रकबा 0.316 भूमि अभिलेखों में बंजर‌ दर्ज है। और लोगों का कब्रिस्तान भी है।जिसपर गांव के ही रब्बानी नें अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया है।शिकायत कर्ता चुन्ना नें हल्का लेखपाल इद्रीश पर झूठी व मनगढ़ंत रिपोर्ट लगाने व उच्च अधिकारियों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है।

हल्का लेखपाल अपने रिपोर्ट में मात्र जंगल झाड़ी दिखाकर अपना पल्ला झाड़ लेतें हैं जबकि बंजर भूमि पर अवैध पक्का निर्माण है।वहीं कब्जेदारों को बचाने के लिए हल्का लेखपाल पूरी कोशिश कर रहे हैं। जिससे गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

रामनगर पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक