मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुजीत कुमार यादव ने पायलट दिवस पर एम्बुलेंस चालकों को किया सम्मानित

HEALTH स्थानीय समाचार

सुजीत कुमार यादव ने पायलट दिवस पर एम्बुलेंस चालकों को किया सम्मानित।

संवाददाता उमाकांत विश्वकर्मा

बलिया। पायलट दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुजीत कुमार यादव ने 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की गई।

कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव ने कहा कि किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचाना एम्बुलेंस कर्मचारियों की पहली जिम्मेदारी होती है, जिसे कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से भी एम्बुलेंस कर्मियों की बेहतर कार्यशैली और त्वरित रिस्पॉन्स की जानकारी सामने आती रहती है। लखनऊ से संचालित एम्बुलेंस सेवा का रिस्पॉन्स सिस्टम काफी प्रभावी माना जाता है।

उन्होंने एम्बुलेंस कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी तरह बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। सम्मान समारोह में जिला प्रभारी हरेंद्र वर्मा सहित विमलेश, उमेश, इंद्रजीत, सुरेंद्र और बलवंत समेत अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।