ब्यूरो रिपोर्टरामआशीष सिंह राठौड़
*ब्रेकिंग: आजमगढ़ में लापरवाही पर एसएसपी का बड़ा एक्शन, SI और मुख्य आरक्षी निलंबित*
_
*आजमगढ़।* आजमगढ़ पुलिस में अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को लेकर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार* ने सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
*क्या है पूरा मामला?*
1. *जीयनपुर थाना: SI गोपल प्रसाद मौर्य निलंबित*
समीक्षा के दौरान पाया गया कि थाना जीयनपुर में तैनात *उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य* ने एक विवेचना में बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के गंभीर धाराओं में बदलाव कर दिया था। साथ ही विवेचना में लापरवाही भी बरती गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।
2. *सिधारी थाना: मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार निलंबित*
वहीं थाना सिधारी में तैनात *मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार* पर ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और पद के दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप है। एसएसपी ने उन्हें भी निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
*एसपी का सख्त संदेश*
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि *”पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा”*। उन्होंने कहा कि कर्तव्य पालन में लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी समय पर ड्यूटी और अनुशासन का पाठ मिल गया है।




