Breaking news Azamgarhबकरीद के मद्देनजर एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, मिश्रित आबादी क्षेत्रों में शांति-सौहार्द की अ

Agriculture Breaking

 

*ब्यूरोरिपोर्ट:* राम आशीष सिंह राठौड़आजमगढ़

 

*स्लग:* बकरीद के मद्देनजर एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, मिश्रित आबादी क्षेत्रों में शांति-सौहार्द की अपील

 

*एंकर:* आजमगढ़।

आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।

 

*विवरण:*

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, थाना प्रभारी महिला थाना, नगर कोतवाली पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वॉड एवं पीएसी बल के साथ थाना कोतवाली से महिला अस्पताल, चौक, तकिया सहित मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पैदल मार्च/फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च पहाड़पुर तक संपन्न हुआ।

 

फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की।

 

एसएसपी ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बताया कि जनपद पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

*अपील:*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मिश्रित आबादी क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता की और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की